नशे में देवर ने भाभी की पिटाई कर तोड़ी बाजू, नशा मुक्ति केंद्र भेजने की लगाई गुहार

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

जिला मुख्यालय के निकटवर्ती पंजेठी गांव में भाई (देवर) ने भाई-भाभी को पीटकर घायल कर दिया है। पिटाई में महिला का बाजू फ्रेक्चर हो गया है। स्थानीय महिलाओं के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिल कर महिला ने सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।

स्थानीय महिलाओं व पार्षद के साथ पहुुंची पीडि़ता ने बताया है कि उसका देवर आए दिन उससे झगड़ा करता है। नशे में गाली गलौज करना आम बात हो गई है। वीरवार को देवर ने उसे व उसके को अकारण पीट दिया। इससे उसकी बाजू फ्रैक्चर हो गई। हम अपने घर में खौफ के साए में रहने को मजबूर है।

पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आग्रह किया है कि उसके देवर को नशा मुक्ति केंद्र में भेजा जाए। इससे उसे नशे की आदत से छुटकारा मिलेगा और वे भी चैन से रह सकेंगे। आए दिन हो रहे झगड़े से उनके घर व आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है।

नगर निगम मंडी की तल्याहड़ वार्ड की पार्षद सुदेश कुमारी ने बताया कि उनके वार्ड में महिला व उसके पति से पिटाई का मामला सामने आया हैं। पुलिस प्रशासन इस मामले जांच कर महिला को न्याय दिलाए।

एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने बताया कि दंपती की पिटाई मामले की जांच कर रहे हैं। अभी मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी है और उसी के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई कर कोर्ट में चालान पेश करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...