राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को गरिमापूर्ण दी विदाई

--Advertisement--

Image

गगल – नितिश पठानियां

अखिल भारतीय मुख्य सचिव सम्मेलन में भाग लेने और रोड शो करने के लिए वीरवार को धर्मशाला पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अभी गगल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कांगड़ा स्थित गगल हवाई अड्डे पर गरिमापूर्ण विदाई दी।

हालांकि उनके हेलीकाप्टर ने साई ग्राउंड धर्मशाला से उड़ान भरनी थी, लेकिन शुक्रवार दोपहर को धर्मशाला शहर में काफी बारिश हुई। बारिश के कारण साई ग्राउंड से उड़ान भर पाना संभव नहीं था। हालांकि प्रशासन की ओर से पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में भी उड़ान भरने व लैंडिंग की व्यवस्था करके रखी हुई थी, लेकिन बारिश के कारण पुलिस ग्राउंड में भी पानी भर गया था। इस कारण गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड़्डा से उड़ान भरनी पड़ी।

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री राकेश पठानिया, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर और इंदु गोस्वामी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रधानमंत्री मुख्य सचिवों के सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए धर्मशाला के दो दिवसीय दौरे पर थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...