जेओए 817 के रिजल्ट का रास्ता साफ, हाई कोर्ट में चल रही अवमानना याचिका खत्म

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 817 भर्ती का रिजल्ट घोषित होने का रास्ता साफ हो गया है। इस बारे में हाईकोर्ट में चल रही अवमानना याचिका अब खत्म हो गई है।

इस याचिका के तहत हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा था, जो तीन दिन पहले दायर हो गया था। याचिका के खत्म होने के साथ ही इस परीक्षा का रिजल्ट राज्य सरकार के फैसले के अनुसार घोषित हो सकता है।

इससे पहले कार्मिक विभाग ने इस भर्ती प्रक्रिया पर विधि विभाग से राय मांगी थी और विधि विभाग से आई राय के आधार पर कैबिनेट में भी चर्चा हुई थी।

पोस्ट कोड 817 के तहत टोटल पद 1867 थे, लेकिन इनमें से पोस्ट कोड 556 से संबंधित 530 पदों को होल्ड किया जा रहा है। यह इसलिए होल्ड करने पड़ रहे हैं, क्योंकि पोस्ट कोड 556 का केस सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और जुलाई में इसकी सुनवाई होनी है।

इधर राज्य सरकार जूनियर ऑफिस असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया का रिजल्ट घोषित कर नियुक्ति देना चाहती है। होल्ड किए जा रहे 530 पदों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार बाद में निर्णय होगा।

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 817 की भर्ती काफी वक्त से लटकी हुई है। हालांकि इस भर्ती परीक्षा को देने वाले युवा 530 पद होल्ड करने का भी विरोध कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार के पास वर्तमान में जारी लीगल लड़ाई को देखते हुए इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

कार्मिक विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि हाई कोर्ट में दायर किए गए रिप्लाई के बाद याचिका खत्म हो गई है और अब इस भर्ती को लेकर राज्य सरकार के फैसले के अनुसार आगे कदम बढ़ाए जा सकेंगे। हालांकि अब भी हाई कोर्ट से लिखित आर्डर का इंतजार था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...