हिमाचल: युवा प्रदर्शन से पहले जान लें पुलिस के नए निर्देश, कानून व्‍यवस्‍था बिगाड़ने वालों पर होगी यह कार्रवाई

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में अग्निपथ योजना और नेशनल हेराल्ड मामले का विरोध करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसेगा। सीआइडी के एडीजीपी ने सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, आईजी रेंज और अपनी सभी यूनिटों को इस संबंध में उचित निर्देश जारी किए हैं।

इसमें कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लें। किसी भी प्रकार के हालात से निपटने के लिए उचित कदम उठाएं, ताकि कानून और व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े।

उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन प्लान तैयार करें, ताकि प्रदर्शन होने की सूरत में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे और लोगों को भी असुविधा न हो।

एडीजीपी ने सीआईडी की सभी यूनिटों को कहा है कि वे एडवांस में इंटेलीजेंस एकत्र करें। कहीं भी कोई घटना घटने की आशंका हो तो उसका एहतियात के तौर पर संज्ञान लें और इसकी सूचना जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को दें।

इन निर्देशों से साफ है कि प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून अपने हाथों में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...