हिमाचल: नाहन जेल से फरार कुख्‍यात अपराधी की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये इनाम की घोषणा, हाे चुकी है फांसी की सजा

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमोर की आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन से 18 वर्ष पहले फरार हुए कुख्यात अपराधी श्यामल राव रेड्डी की सूचना देने वाले को जिला सिरमौर पुलिस एक लाख रुपये का इनाम देगी।

वीरवार देर शाम को जिला सिरमौर पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर इस बात की जानकारी शेयर की। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

पुलिस ने 50 वर्षीय श्यामल राव रेड्डी पुत्र रेडी अपाल नायडू की फोटो सहित जानकारी फेसबुक पेज पर शेयर की है। श्यामल राव रेडी आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। जिसका पता 2-13-91 गांधी कालोनी वार्ड नंबर 34 पुलिस थाना इलूरु कस्‍बा जिला पश्चमी गोदावरी आंध्र प्रदेश है।

हिमाचल पुलिस पहले भी इस अपराधी की सूचना देने पर इनाम घोषित कर चुकी हैं। लेकिन वर्षों के बाद भी पुलिस इस अपराधी तक नहीं पहुंच पाई है।

श्यामल राव रेडी ने दिसंबर 2001 में अपने साथी दीपराम के साथ राजधानी शिमला के होटल में संदीप सूद की मां पुष्पा सूद की हत्या की थी। एक बार पहले भी श्यामल राव रेडी आईजीएमसी शिमला के शौचालय से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने हैदराबाद से दबोच लिया था।

उसके बाद अंडर ट्रायल होने के कारण जून 2003 को श्यामल राव रेड्डी नाहन जेल लाया गया। इस बीच उसे 2004 में फांसी की सजा सुनाई गई। लेकिन वह 16 अगस्त 2004 को नाहन जेल से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर ओमापति जमवाल ने बताया वांछित अपराधी श्यामल राव रेडी की किसी को भी कोई सूचना मिले, तो वह पुलिस को दें, क्योंकि वह वांछित अपराधी है, उसके पकड़े जाने के बाद न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होगी।

पुलिस अधीक्षक ने देश के लोगों से अपील की कि श्यामल राव से संबंधित कोई भी सूचना 01702- 222223 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा तथा उसे एक लाख रुपये इनाम दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...