
ऊना – अमित शर्मा
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के तहत गांव चौकी मन्यार में रहने वाला एक परिवार अपने 21 वर्षीय बेटे की दोनों किडनी फेल होने की सूरत में बेहद विकट परिस्थितियों से घिर चुका है.
परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद बदहाल होने के चलते भी लाडले के उपचार के लिए भारी-भरकम खर्च इस परिवार के लिए किसी पहाड़ से कम नहीं.
यही अर्जुन, करीब 8 से 9 महीने पहले तक कई किलोमीटर की दौड़ लगाकर आर्मी में भर्ती होने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा था, लेकिन अब यह युवक चलने फिरने में भी असमर्थ होता जा रहा है.
हाल फिलहाल क्षेत्रीय अस्पताल में इसके डायलिसिस चल रहे हैं, लेकिन मूल उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में होना है, जिसके लिए करीब 3.50 लाख रुपये का खर्च बताया गया है.
इस परिवार की मदद के लिए जिला मुख्यालय के कीर्तन मंडली की महिलाएं आगे आई है, जिससे इस परिवार को राशन सामग्री के साथ 51 हजार रुपए का चेक भी प्रदान किया है. यह राशि इन महिलाओं द्वारा शहर के कई लोगों से एकत्रित की गई है.
दरअसल, परिवार की माली हालत बेहद खराब होने के चलते माता-पिता को भी बेटे के इलाज की चिंता सताने लगी है. बेटे की हालत का पता चलते ही परिजन उसे पीजीआई ले गए थे.
माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी कर एक तरफ जहां अपने परिवार को पालने की कोशिश में लगे हैं. बीमार अर्जुन चौधरी के पिता बृजमोहन ने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि मुसीबत के समय उनके परिवार को मदद प्रदान की जाए और उनके बेटे की जिंदगी को बचाने के लिए प्रयास किए जाएं.
मदद के लिए आगे आई महिलाएं
मंगलवार को अर्जुन चौधरी के घर राशन सामग्री और आर्थिक मदद देने के लिए पहुंचा जिला ऊना मुख्यालय की महिलाओं का एक समूह इस युवक की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है.
जिला मुख्यालय के वार्ड 1 की निवासी यह महिलाएं राधे राधे कीर्तन मंडली के नाम से एक समूह चला रही हैं. समूह के सभी सदस्य महिलाओं ने शहर वासियों से पैसे एकत्रित करते हुए 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद इस परिवार को दी.
कीर्तन मंडली की सदस्यों का कहना है कि सरकार और समाज के संपन्न लोगों को इस काम में मदद के लिए आगे आना चाहिए.
यदि कोई दानी सज्जन युवक की मदद करना चाहता है तो पंजाब नेशनल बैंक के खाते 1444001500048805 में आर्थिक सहायता भेज सकता है. खाता अजुर्न के नाम पर है और ऊना की चौकी मनियार ब्रांच है.
