काँगड़ा की 19 वर्षीय युवती ने चंडीगढ़ में किया सुसाइड

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की 19 साल की युवती ने चंडीगढ़ में सुसाइड कर लिया. युवती चंडीगढ़ में नीट की तैयारी कर रही थी. मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और ऐसे में घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

जानकारी के अनुसार, 19 साल की शगुन सेक्टर-45 स्थित मकान में रहती थी. उसके माता-पिता हिमाचल के कांगड़ा स्थित हारसीपत्तन अपने घर गए थे.  मंगलवार को युवती के चाचा-चाची की काल नहीं उठाने पर देर रात घटना की जानकारी मिली.

युवती के चाचा चंडीगढ़ में रहते हैं. चाचा ने घर पर आकर घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और परिजनों को दी।युवती के माता-पिता के अलावा एक बड़ा भाई है. शगुन के माता-पिता अपने घर कांगड़ा गए थे और सोमवार शाम उसका भाई काल सेंटर में ड्यूटी के लिए गया था.

सेक्टर-44 में रहने वाले चाचा-चाची ने शगुन को कई बार काल किया. जब जवाब नहीं मिला तो 9.30 बजे चाचा युवती के कमरे में गए. कमरे के बाहर कई बार आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला.

दरवाजा तोड़कर देखा – फंदे पर लटकी थी शगुन

पुलिस ने फंदे से उतारकर 19 वर्षीय शगुन को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया. यहां ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस की प्राथमिक जांच में कमरे के अंदर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों की मदद से दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर घुसे तो शगुन पंखे के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी. इसके बाद उसके माता-पिता को सूचना दी. बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी सगुन अपने चाचा के घर भी गई थी.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंडवाल बैरियर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 270 टीन बिरोजा बरामद; चालक गिरफ्तार

कांगड़ा के कंडवाल बैरियर पर पुलिस ने कार्रवाई करते...

अंडर-19 एथलेटिक्स में खिलाड़ियों को संदेश, सुनील शर्मा बिट्टू बोले- जीत का जज्बा रखें, हार से न घबराएं

छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ...