देहरा में पुल के नीचे मिली घर से गायब व्यक्ति की लाश

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

उपमंडल देहरा के तहत पड़ती ग्राम पंचायत चुधरेड में देहरा में पुल के समीप देर शाम एक व्यक्ति की लाश मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी पड़ताल तेज कर दी है।

व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय सुख लाल पुत्र मेहताब सिंह निवासी वार्ड पांच देहरा के रूप में हुई है। यह व्यक्ति घर से बिना बताए कहीं चला गया था, जिसकी तलाश स्वजन भी कर रहे थे, लेकिन उसका शव बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है उक्त व्यक्ति रविवार शाम से घर से गायब चल रहा था। जिसे स्वजनों ने यहां वहां व रिश्तेदारों के यहां भी तलाशा। लेकिन उसका कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा।

वहीं पुल के समीप उसकी लाश मिली है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे देहरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक रविवार की शाम को घर से कहीं चला गया था, जिसे स्वजन तलाश रहे थे, लेकिन उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आगामी छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...