नैनिखड़ के पास सडक मे पलटी आर्मी की स्कूल बस, 4 बच्चे घायल

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में छात्रों से भरी सेना की स्कूल बस चम्बा पठानकोट 154 हाइवे रोड में नैनिखड़ जल स्रोत के पास थोड़ी ही दूरी में अनियंत्रित होकर सड़क में ही पलट गई। हादसे मे चार बच्चों को मामूली चोटें आई है।

जानकारी के अनुसार डलहौजी में सेना के विभिन्न स्कूलों के बच्चों का इन दिनों समर एडवेंचर कैंप चल रहा है। कैंप में शामिल कुछ बच्चों को लेकर सेना की एक छोटी बस स्वराज माजदा मंगलवार सुबह डलहौजी से बकलोह की ओर जा रही थी। इस दौरान सुबह करीब साढ़े नौ बजे बस जब नैनीखड्ड के समीप पहुंची तो अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित करने का भरसक प्रयास किया, मगर बस नियंत्रण में नहीं आई।

चालक ने बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए सड़क किनारे की पहाड़ी से टकराकर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बस पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क में ही पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 24  बच्चे सवार थे, जिनमें से चार बच्चों को इस हादसे में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी बच्चों को दुर्घटनाग्रस्त बस से निकाला गया।

गनीमत रही कि चालक ने ब्रेक फेल होने के बाद बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया अन्यथा बस के खाई में गिरने से एक बड़ा हादसा घटित हो सकता था। इसके अलावा अनियंत्रित बस करीब 100 मीटर की दूरी पर नैनीखड्ड बाजार में पहुंच जाती तो यहां भी बड़ा नुक्सान होने का भय था।

उधर बस के सड़क में पलट जाने से एनएच पर यातायात जाम लग गया और सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस कर्मचारियों ने करीब दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बस को एक तरफ करवाकर यातायात व्यवस्था बहाल करवाई।

डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने कहा प्रारंभिक जांच में हादसा बस की ब्रेक फेल होने के कारण हुआ आंका जा रहा है। उन्होंने कहा बस में 24 बच्चे सवार थे, जिनमें से चार को गंभीर चोट आई है। घायल बच्चों को उपचार के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...