4 माह बाद जिंदगी की जंग हारा 26 वर्षीय फौजी, 7 महीने की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

सड़क हादसे में चोटिल 26 साल का फौजी टीका राम लंबे संघर्ष के बाद जिंदगी की जंग हार गया। फरवरी माह में पांवटा साहिब में एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद वो दिल्ली के सेना अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रहा था।

मात्र 7 महीने की बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार की पृष्ठभूमि सेना व पुलिस से जुड़ी है। शिलाई उपमंडल की झकाण्डों पंचायत का रहने वाला टीका राम उस समय सड़क हादसे में घायल हो गया था, जब वो पठानकोट से छुट्टी लेकर घर आया था। हादसे में घायल होने के बाद से ही 26 वर्षीय टीका राम कोमा में था।

पुलिस में तैनात बड़े भाई दिनेश ने बताया कि सड़क हादसे में उसे स्पाइनल इंजरी हुई थी। चार भाई-बहनों का टीका राम सबका लाडला इसलिए भी था, क्योंकि वो सबसे छोटा था। भारतीय सेना के जवान की पार्थिव देह को दिल्ली से वापस पैतृक गांव लाया जा रहा है।

24 वर्षीय पत्नी रुबीना की गोद में 7 माह की मासूम बच्ची को नहीं पता कि जब वो होश संभालेगी तो अपने पिता को नहीं देख पाएगी। चार महीने तक जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ने वाले फौजी के निधन पर समूचे शिलाई क्षेत्र में शोक की लहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...