ज्वाली: अनूही में दो गौशालाएं जलकर हुई राख

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

ज्वाली के अनूही जंगल में एकाएक आग लगने के कारण जंगल के साथ लगते घरों तक आग पहुंच गई। आग से दो गौशालाएं व उनमें रखी तूड़ी जलकर राख हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाना स्थानीय लोगों से असंभव हो गया। रजनीश ने इसकी सूचना नढ़ोली बीडीसी सदस्य को दी उन्होंने जवाली अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

सूचना प्राप्त होते ही अग्निशमन विभाग हुआ रवाना हो गया लेकिन उन्हें क्या पता था कि घटना स्थल तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा।

पुल छोटा होने के कारण वहां तक गाडी पहुंचना मुश्किल थी लेकिन अग्निशमन कर्मचारियों ने कर्तव्य परायण होते हुए जान को जोखिम में डालकर घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

आग की इस घटना में कई बेशकीमती फल दार वृक्ष भी अपनी चपेट में ले लिए, गनीमत यह रही कि कोई जान – माल का नुकसान नहीं हुआ।

आगजनी में पवन कुमार पुत्र बसंत राम व शणकू राम पुत्र विक्रम राम की गौशालाएं जल कर राख हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि हमारी गौशाला बनवाई जाए।

बीडीसी के बोल

वहीं बीडीसी सदस्य ने भी प्रशासन से गुहार लगाई है पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता की जाए क्योंकि इनकी गौशाला के साथ – साथ पशुओं के लिए रखी तूड़ी भी जलकर स्वाह हो गई व कई फलदार वृक्ष भी जलकर राख हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...