दर्दनाक हादसा: ट्रक स्कूटी की टक्कर में बम्पर में फसी स्‍कूटी के साथ भागा ट्रक चालक, व्‍यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना हरोली के तहत पड़ते भदसाली पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक व स्कूटी की टक्कर में एक व्यक्ति की मोत हो गई। मृतक की शिनाख्‍त 44 वर्षीय संजय शर्मा पुत्र प्रवेश चन्द शर्मा निवासी सलोह के रूप में हुई है तथा टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 9 बजे होशियारपुर की तरफ से आ रहे तेल के टैंकर ने भदसाली स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक विपरीत दिशा से आ रहे स्कूटी सवार को गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी।

हादसे में स्कूटी सवार संजय शर्मा सड़क पर घायल होकर गिर गया। टक्कर के बाद स्कूटी टैंकर के बंपर में फंस गई टेंकर चालक फंसी हुई स्कूटी सहित मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने टैंकर का पीछा करते हुए उसे छह किलोमीटर दूर झलेड़ा में काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल संजय शर्मा को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पीजीआई ले जाते वक्त संजय शर्मा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने टैंकर चालक काली दास पुत्र अमर सिंह निवासी सरकाघाट जिला मंडी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।

इस हादसे की पुष्टि डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...