कांगड़ा बाजार में सरीन कम्युनिकेशन की दुकान में तीसरी बार चोरी, मोबाइल और कैश ले गए चोर

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा मुख्‍य बाजार में कन्फेक्शनरी व मोबाइल रिचार्ज की दुकान पर चोरों ने मंगलवार रात को सेंधमारी की। सरीन कम्युनिकेशन के मालिक साहिल सरीन ने बताया बुधवार सुबह 8:30 बजे जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो शटर पर लगे ताले टूटे हुए पाए गए।

उन्होंने बताया पड़ताल कर पाया की दुकान के अंदर से मोबाइल रिचार्ज करने वाले मोबाइल, नकदी सहित सिगरेट के कई पैकेट चोरी हुए पाए गए। वही, सरीन कम्युनिकेशन की दुकान पर चोरी की यह तीसरी घटना है। पुलिस जांच में जुटी है।

इस मौके पर कांगड़ा थाना प्रभारी भरत भूषण भी पहुंचे। कांगड़ा पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपितों तक पहुंच जाएगी।

वहीं स्थानीय लोगों ने अन्य राज्यों से बिना कारण घूमने वाले लोगों पर शिकंजा कसने की मांग की है। वहीं अन्य राज्यों के लोगों के पहचान पत्र बनाने की भी मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाएं होने पर आरोपितों की धरपकड़ हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...