नेशनल हाईवे 205 पर पिकअप और कार के बीच भीषण टक्कर, दो लोग घायल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

नेशनल हाईवे 205 चंडीगढ़-मनाली पर एक पिकअप और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में 2 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को एफआरयू नालागढ़ में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है. पुलिस प्रवक्ता डीएसपी राजकुमार ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है. घायलों की संख्या भी उन्होंने ही पुष्टि की है. पूरी घटना जिला बिलासपुर के डडवाल के पास की है.

नेशनल हाईवे 205 चंडीगढ़-मनाली पर जिला बिलासपुर के स्वारघाट से 4 किलोमीटर दूर डडवाल स्थान पर एक पिकअप वाहन और टूरिस्ट कार में टक्कर हो गई. हादसा इतना भयंकर था कि पिकअप वाहन जो सब्जी से लोड था, टक्कर के बाद सड़क पर पलट गया.

इस हादसे में पिकअप में सवार दो लोग घायल हुए हैं. पिकअप परिचालक सीट पर बैठे अतुल (18) पुत्र सूरत राम गांव डाकघर महादेव तहसील सुंदरनगर जिला मंडी गंभीर रूप से घायल हुआ है जबकि पिकअप का चालक अजय कुमार निवासी जिला मंडी मामूली रूप से घायल हुआ है.

हादसा रात करीब 1:00 बजे का बताया जा रहा

हादसा रात करीब 1:00 बजे का बताया जा रहा  है. पिकअप सब्जी लेकर सुंदर नगर से दिल्ली की तरफ जा रही थी जबकि टूरिस्ट कार किरतपुर से मनाली की तरफ जा रही थी कि डडवाल स्थान पर यह हादसा हो गया.

दोनों घायलों को निजी गाड़ी में सीएचसी स्वारघाट लेकर गए जहां पर डॉक्टर ना होने की वजह से उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया. अतुल की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि चालक ठीक बताया जा रहा है.

हादसे की सूचना के बाद स्वारघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी करवाई शुरू कर दी है. इस सन्दर्भ में पुलिस प्रवक्ता डीएसपी राजकुमार ने पुष्टि की है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...