यमुनानगर में सरेआम ड्राइवर की गोली मार कर हत्या, 50 लाख की लूट

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हरियाणा के यमुनानगर में बदमाशों ने सरेआम व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बैग लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने बीच सड़क पर ही वारदात को अंजाम दिया। 50 लाख रूपए से भरे बैग को लेकर फरार हो गए।

मृतक की पहचान श्रवण कुमार (45) के रूप हुई है। शुरुआती जांच के मुताबिक एक बदमाश ने व्यापारी के ड्राइवर पर दो फायर किए। एक गोली सिर पर और दूसरी पेट में लगी। इसके बाद बदमाश नोटों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि श्रवण कुमार व्यापारी अजय बंसल के पास ड्राइवर का काम करता था। व्यापारी अजय बंसल ने श्रवण कुमार को 50 लाख रुपए बैंक में जमा करवाने को कहा था।

इसी दौरान जब श्रवण कुमार पैसों से भरा बैग लेकर कमानी चौक के नजदीक गाड़ी से उतरा तभी बदमाशों ने उसके सिर पर गोली दाग दी। इस कारण वह लहूलुहान हालत में गिर पड़ा। ड्राइवर को बेसुध देख शातिर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

पुलिस जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची। इसके बाद जख्मी ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी कमलदीप गोयल भी मौके पर पहुंचे।

एसपी ने मामले कि पुष्टि करते हुए कहा कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उपायुक्त ने सरोल में भलेई माता नेत्र अस्पताल का किया उद्घाटन

क्षेत्रवासियों को मिलेगी आधुनिक नेत्र उपचार सुविधाएं : मुकेश...

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...