पंचतत्व में विलीन हुए मेहर चन्द, दोनों बेटियों ने मुख्याग्नि देकर किया दाह संस्कार

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत पड़ती डडम्ब पंचायत के रहने बाले समाजसेवी मेहर चन्द कि लंबी बीमारी के बाद बीते रोज़ देहात हो गया था। आज उनकी दोनों बेटियों ने मुख्याग्नि देकर दाह संस्कार किया।

स्वर्गीय मेहर चन्द अपने पीछे बजुर्ग माँ, पत्नी और दो बेटियां छोड़ कर इस दुनिया से चल बसे। आज पूरे इलाका मेहर चन्द के जाने से गमगीन हो गया है। स्वर्गीय मेहर चन्द की दोनों बेटियों ने मेहर चन्द के मृतक शरीर को अग्नि दे कर दाहसंस्कार किया। क्यूंकि मेहर चन्द के एकलौते बेटे कि एक्सिडेंट होने के कारण पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। जो कि पुलिस बिभाग में कार्यरत था।

आज दोपदर साढ़े बारह बजे समाजसेवी स्वर्गीय मेहर चन्द की अंतिम यात्रा में स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया सहित ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, सुरेश पटाकू ब्लॉक् कांग्रेस ओबीसी सेल के अध्यक्ष,सुभाष चंद ब्लॉक कांग्रेस एस०सी०सेल के अध्यक्ष,प्रदीप बलोरिया, ब्लॉक् कांग्रेस महासचिव, आयुष ठाकुर,सुरिन्दर ठाकुर उप प्रधान, इंदर जीत उप प्रधान,संजय शर्मा,मंजीत सिंह,शेर सिंह,दुर्गा दास, एव ब्लॉक् कांग्रेस के सगठनों के पदाधिकारियों ओर सैंकड़ो स्थानीय लोगो ने दाहसंस्कार में शामिल हो कर श्रधांजलि दी।

पठानिया ने कहा कि स्वर्गीय मेहर चन्द प्रदेश कांग्रेस ओबीसी सेल के सचिव थे और उनकी ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर में भी अहम भूमिका रहती थी। आज मेहर चन्द बीमारी की जंग लड़ते लड़ते हार गए, जिसका हमे बहुत दुःख हो रहा है।

मेहर चन्द के जाने से शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान है। जिसकी भरपाई हम कभी नही कर सकते। पठानिया ने भगवान से प्रार्थना की कि मेहर चन्द की आत्मा को शान्ति दे और पूरे परिवार को इस सदमे को सहने की शक्ति दे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...