कांगड़ा में पानी से भरे कुएं में गिरा 30 वर्षीय युवक, दमकल कर्मियों ने रेस्‍क्‍यू कर अस्‍पताल पहुंचाया

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा के वार्ड नंबर चार में सुबह एक युवक कुएं में गिरा हुआ पाया गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने इस युवक को बचाने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया और कुएं में अंदर जाकर कर्मचारियों ने युवक को बाहर निकाला।

युवक कुएं के अंदर कैसे गिरा यह रहस्य बना हुआ है क्योंकि कुएं के ऊपर नगर परिषद कांगड़ा द्वारा जाला लगाया गया है। जिससे युवक की कुएं में गिरना एक रहस्‍य बना हुआ है और लोगों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

युवक को कांगड़ा उप मंडलीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और बयान लेने के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा कि युवक कुएं में कैसे गिरा। यह घटना सुबह 5:00 बजे की है और 5:10 पर अग्निशमन विभाग कर्मचारियों को वार्ड चार के ही सचिन शर्मा ने फोन पर इसकी जानकारी दी।

युवक की पहचान 30 वर्षीय प्रभात सिंह निवासी तरसू के रूप में हुई है। युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है जो कांगड़ा के डूंगा बाजार में एक निजी रेस्टोरेंट में काम करता है।

अग्निशमन विभाग कांगड़ा के अधिकारी अशोक कुमार ने बताया युवक को बचाने के लिए सुबह 5: 15 बजे ही रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया गया था और विभाग के दो कर्मचारियों को रस्सी के सहारे कुएं के अंदर भेजा गया। जिन्होंने युवक को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला।

उन्होंने बताया इस रेस्क्यू आपरेशन को खत्म करने के लिए करीब आधे घंटे का समय लगा और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की बदौलत युवक की जान बच गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की ओर से जान हथेली पर रखकर युवक की जान बचाने की कार्य की कांगड़ा में भरपूर प्रशंसा की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...