सोलन में भी लीक हुआ था पेपर, SIT ने पकड़े चार टापर, इन सवालों का भी नहीं दे पाए जवाब

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा से जुड़ा प्रश्नपत्र सोलन में भी लीक हुआ था। नालागढ़ के चार टापर ने इसे पांच- पांच लाख में खरीदा था। इन चारों टापर से पूछताछ की गई। लिखित परीक्षा में इनके 69 से 73 तक अंक आए हैं।

इनसे पूछा गया था कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कहां के रहने वाले हैं, तो इन्हें यह भी पता नहीं है। दूसरा सवाल पूछा कि मिंजर मेला कहां आयोजित होता है तो जवाब दिया कि मंडी में होता है। सारे सवालों के जवाब गलत दिए।

गहन पूछताछ के बाद चारों ने कुबूल किया है कि वे लीक पेपर में संलिप्त रहे हैं। सोलन पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सोलन पुलिस के एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

लिखित परीक्षा 27 मार्च को हुई थी 26 मार्च को इन्हें दलाल अपने वाहनों में हरियाणा में ले गए। एक होटल में ले जाकर लीक हुआ पेपर पढ़ाया, इसे रटाया, इसके उत्तर भी रटाए गए। इसके बाद इन्हें वापस नालागढ़ ले लाया गया।

आरोपितों को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस इनका रिमांड मांगेगी। रिमांड मिलने पर कड़ी पूछताछ होगी। पैसे के लेनदन की सूचना को वेरीफाइ किया जाएगा। इनके और स्वजनों के बैंक खाते खंगाले जाएंगे।

अभी तक एसआइटी और जिलों की पुलिस ने कुल 20 आरोपितों की गिरफ्तारी की है। इनमें चार और जोड़ दें तो कुल आरोपितों की संख्या 24 हो गई है। अब पुलिस दलालों का पता लगा रही है। जल्द ही जांच के लिए टीमें अन्‍य राज्यों में भेजी जाएंगी।

सोलन पुलिस जिले के उन सभी अभ्यर्थियों से पूछताछ कर रही है, जिनके लिखित परीक्षा में 60 और इससे अधिक अंक आए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...