राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर सतौन पुल के पास मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

गिरिपार क्षेत्र के सतौन पुल के पास एक शव मिला है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे पर सतौन पुल के पास सड़क के किनारे स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा, जिसकी सूचना पंचायत उपप्रधान गुलाब ठाकुर को दी। उन्होंने इसकी सूचना राजबन पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुरूवाला पुलिस थाना से सब इंस्पैक्टर प्रताप सिंह व राजबन पुलिस चौकी प्रभारी भगवान प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे व शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान विनोद कुमार (45) पुत्र धर्म सिंह निवासी अदुवाला उत्तराखंड के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति काफी समय से नशे का सेवन कर रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

डीएसपी वीर बहादुर ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि सतौन में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...