पुलिस की गुप्त सूचना पर घर में दबिश, चिट्टे की खेप सहित महिला गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत रविवार देर शाम ठाकुरद्वारा पुलिस ने तमोता गांव में एक महिला को नशे की खेप सहित काबू किया है।

एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के प्रभारी रूप सिंह अपनी टीम सहित मिलवां-तमोता क्षेत्र में गश्त पर थे तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि तमोता गांव में एक महिला घर में चिट्टा बेचने का कारोबार करती है।

इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मीलवां पंचायत प्रधान व उपप्रधान को साथ लेकर महिला के घर में दबिश दी तथा तलाशी के दौरान 6.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी

महिला की पहचान रोजी उर्फ सीमा पत्नी मंजीत सिंह निवासी तमोता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...