कृष्णानगर में फटा स्टोव, एक गंभीर घायल, पीजीआई रैफर

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के कृष्णा नगर में सुबह स्टोव फटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। आग से झुलसे व्यक्ति को आईजीएमसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घायल दीपराम कृष्णा नगर में किराए का कमरा लेकर रहता है।

बताया जा रहा है कि दीपराम मजदूरी का काम करता है। सुबह के समय जैसे ही दीपराम ने स्टोव जलाया तो स्टोव ने आग पकड़ी और अचानक स्टोव फट गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया।

परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।

आग की इस घटना में दीपराम बुरी तरह से झुलस गया। हालांकि, अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि स्टोव के फटने के क्या कारण रहे।

आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनकराज का कहना है कि शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति को लाया गया था। वह काफी झुलस गया और प्राथमिक इजाज के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

उधर, एसपी शिमला मोनिका मामले कि पुष्टि करते हुए कहां कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...