24 घंटे में उत्तराखंड से दबोच लिए खनन निरीक्षक को बंधक बनाने वाले

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

करीब 24 घंटे के भीतर ही पांवटा साहिब पुलिस ने माइनिंग विभाग के निरीक्षक को अगवा करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो (UK-16-4502) को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी मोमिन जावेद को उत्तराखंड के ढालीपुर से गिरफ्तार किया गया है।

पुरुवाला थाना के प्रभारी विजय रघुवंशी की टीम को यह कामयाबी मिली है। इस टीम में हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश इत्यादि को शामिल किया गया था। बता दें कि वारदात के कुछ आरोपी भूमिगत भी हो गए हैं।

10-11 मई की रात उत्तराखंड के खनन माफिया ने यमुना नदी में अवैध खनन के दौरान कार्रवाई करने पहुंचे माइनिंग इंस्पेक्टर को बंधक बना लिया था। साथ ही पुलिसकर्मी को भी जख्मी कर दिया था।

वहीं वीरवार को इस पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। वारदात के तुरंत बाद ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी थी।

हालांकि खनन माफिया ने कुछ घंटों बाद ही माइनिंग इंस्पेक्टर को छोड़ दिया था, लेकिन पूरे इलाके में इस वारदात से हड़कंप मचा हुआ था। दीगर है कि हिमाचल उत्तराखंड की सीमा पर रेत व बजरी का अवैध खनन एक बेहद ही गंभीर मुद्दा बन चुका है।

नौबत यहां तक आ चुकी है कि राज्य सरकार को यह मसला पड़ोसी राज्य की सरकार से उठाना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र हिमाचल के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के गृह क्षेत्र का है।

उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही स्कॉर्पियो भी बरामद हो गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा, इसके बाद पुलिस रिमांड में पूछताछ की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हुआ था कि काले रंग की स्कॉर्पियो में अगवा किया गया है, लेकिन तफ्तीश के दौरान पता चला कि वारदात में सफेद रंग की स्कॉर्पियो का इस्तेमाल हुआ था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...