चंबा-कांगड़ा में भूकंप का झटका

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिला कांगड़ा और चंबा में शुक्रवार सुबह एक बार फिर भूकंप का झटका दर्ज किया गया है। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण अधिकांश लोग इसे महसूस नहीं कर पाए। लेकिन कई जगहों पर भूकंप के झटके को महसूस किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप का झटका सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर दर्ज किया गया है। इसकी तीव्रता 3.5 रिक्टर स्केल पर मापी गई है। भूकंप का केंद्र बिंदु जिला चंबा के सलूणी क्षेत्र रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिला कांगड़ा और चंबा भूकंप की दृष्टि से जोन 5 में आते हैं। यहां कुछ सालों से लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं। जो कहीं ना कहीं किसी आपदा की तरफ इशारा कर रहे हैं। हालांकि भूकंप वैज्ञानिक इस बात को निकारते हैं।

भूकंप विज्ञानीको का मानना है कि छोटे भूकंप से धरती की ऊर्जा बाहर आ जाती है। जिससे बड़े भूकंप की संभावना काफी कम हो जाती है। लेकिन यहां एक और बात दर्ज की गई है कि शाहपुर के ऊपरी क्षेत्र में कुछ समय से धरती के नीचे हलचल तेज हुई है। इसी पूरी रेंज में कई महीनों से बार-बार भूकंप के झटके भी आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि जिला कांगड़ा में 4 अप्रैल 1905 को 7.8 रिक्टर स्केल का भूकंप आया था। इसमें उस समय 20 हजार लोग काल का ग्रास बने थे तथा अधिकांश गांव और शहर और मंदिर तबाह हो गए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...