ज्वाली: लुधियाड़ में अपराधियों के हौंसले बुलंद, पहले महिला से की छेड़खानी, साथ ही शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

ज्वाली उपमंडल के तहत पड़ते गांव लुधियाड़ मे महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने ज्वाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस थाना ज्वाली में महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि सुबह करीब 8:30 बजे वे अपने बेटे को स्कूल बस में चढ़ा कर लुधियाड़ से अपने घर वापस आ रही थी। तो सुनसान रास्ते में एक जगह कार खड़ी थी। कार के बाहर खड़े व्यक्ति ने उनसे उनका मोबाइल नंबर मांगा।

मना करने पर वो व्यक्ति उनके साथ जबरदस्ती और छेड़खानी करने लगा। जब महिला की नजर कार में बैठे व्यक्तियों पर पड़ी तो उन्होंने ड्राइवर सीट पर विक्रम चौधरी तथा साथ वाली सीट पर केतन चौधरी निवासी लुधियाड़ को देखा।

महिला ने कार का नंबर 54 C 6800 बताया है। साथ ही महिला ने बताया कि विक्रम चौधरी और केतन चौधरी ने महिला को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ऐसी घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोग इस मामले में जल्द से जल्द उचित कार्यवाही कर इन अपराधियों को सख्त से सख्त सजा देकर, भविष्य में ऐसा ना हो, की स्थानीय प्रशासन से मांग कर रहे हैं।

तो वही मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस थाना ज्वाली में अधिकारियों ने महिला के ब्यान के आधार पर विक्रम चौधरी, केतन चौधरी ,सुमित विसला पर थाना ज्वाली में मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...