किराये की टैक्सी से इंदौरा अस्पताल लाए जा रहे गंभीर बीमारी के मरीज, एंबुलेंस सुविधा न होने पर विधायक रीता धीमान पर साधा निशाना

--Advertisement--

Image

इन्दौरा – शम्मी धीमान

सिविल अस्पताल इंदौरा को चार साल बाद भी एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाई है। इसके चलते यहां उपचार के लिए आने वाले हादसे का शिकार और अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को भारी भरकम किराया खर्च कर टैक्सी से मरीजों को अस्पताल लाना पड़ रहा है।

चिकित्सा खंड इंदौरा में सीएचसी इंदौरा को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 2018 में सिविल अस्पताल का दर्जा दिया था। इसके बावजूद अब तक सिविल अस्पताल स्तर की कोई भी सुविधा अस्पताल में में शुरू नहीं हो पाई है।

अस्पताल की दुर्दशा को देखकर लोगों ने स्थानीय विधायक रीता धीमान पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे अपने कार्यकाल में पिछले चार वर्षों से अधिक समय में अस्पताल को लेकर कोई भी सुविधा जमीनी स्तर पर उपलब्ध नहीं करवा पाई हैं।

उन्होंने सीएचसी इंदौरा को सिविल अस्पताल तो बना दिया, मगर चार वर्षों में न तो भवन मिला और न ही डॉक्टर। कई सीएचसी स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों में भी एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध है, लेकिन यहां सिविल अस्पताल होते हुए भी कोई एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल सकी है। यहां न ही 108 और न ही 102 एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध है। इस कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

क्या कहते हैं लोग

मरीजों को अस्पताल ले जाने में आ रही मुश्किलें : राधा

इंदौरा निवासी राधा देवी ने बताया कि सिविल अस्पताल उनके घर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एंबुलेंस सुविधा न होने के कारण बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार को जल्द अस्पताल के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करनी चाहिए।

प्राइवेट टैक्सी से अस्पताल पहुंचाने पड़ रहे मरीज: रामलाल

पलाखी पंचायत निवासी रामलाल ने बताया कि इलाके के लगभग 70 फीसदी लोग गरीब हैं। उन्हें एंबुलेंस सेवा न मिलने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार रात के समय अचानक बीमार मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्राइवेट टैक्सी कर हजारों रुपये खर्च कर अस्पताल पहुंचना पड़ता है।

हृदय रोगी की रात में तबीयत बिगड़ने पर हुई परेशानी: मनजीत

ग्राम पंचायत भोग्रवां निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि हृदय के मरीज उनके ताया कि दो दिन पहले रात के समय हालत गंभीर हो गई थी। एंबुलेंस सुविधा न होने के कारण रात के समय 1500 रुपये गाड़ी वाले को देकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर बीमारी के समय गरीब लोगों को अन्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। गरीबों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए यहां जल्द से जल्द एंबुलेंस की सुविधा मुहैया करवाई जानी चाहिए।

सरकार से की है एंबुलेंस सुविधा की मांग : डॉ. संदीप

एंबुलेंस सुविधा को लेकर बीएमओ इंदौरा डॉ. संदीप ने बताया कि अस्पताल में एंबुलेंस को लेकर काफी समस्याओं को सामना करना पड़ता है। लोगों को मरीजों को लाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। अस्पताल में एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर उच्च अधिकारियों से पत्राचार हो रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...