शादी समारोह में जा रहे लोगों की कार खाई में गिरी, चार की मौत

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

पुलिस थाना रामपुर के तहत ग्राम पंचायत काशापाट के पूणा सड़क मार्ग में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में करीब छह लोगों के सवार होने की सूचना है। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल है। इसके अलावा दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मारुति गाड़ी में सवार होकर ये लोग काशापाट में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा घटित हुआ है।

यशवंत सिंह पुत्र इंद्र दास निवासी रामपुर ने पुलिस को बताया कि वे जंथल से पात की ओर शादी समारोह में जा रहे थे। अशोक उनकी कार (HP03C-0391) चला रहा था। कार में कुलदीप, लता देवी, अंजलि, गिरिश और मनोरमा देवी भी सवार थे।

पूना क्रशर के पास पहुंचते ही अशोक ने कार से नियंत्रण खो दिया और मारुति 800 कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। अशोक, कुलदीप हादसे में घायल हो गए। लता देवी, अंजलि, गिरिश और मनोरमा देवी की हादसे में मौत हो गई। रात्रि का समय होने के कारण पुलिस को दुर्घटना के घायलों को निकालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया है। डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि कृपया लापरवाही से वाहन न चलाएं, क्योंकि लापरवाही से वाहन चलाने से प्रतिदिन कई लोगों की जान जा रही है।

उन्होंने कहा कि खासतौर पर शराब पीकर गाड़ी चलाना पहाड़ी संपर्क सड़कों पर इन सभी घातक दुर्घटनाओं का मुख्य कारण रहा है। हम अपने कीमती जीवन के प्रति लापरवाह क्यों हैं, क्योंकि हम इस पृथ्वी ग्रह पर केवल एक बार के लिए हैं।

डीएसपी चंद्रशेखर ने कहा कि हम प्रतिदिन इन घातक हादसों में या तो पिता, माता, बहन और अन्य रिश्तेदारों को खो रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...