रैला स्कूल में स्टाफ की कमी के कारण स्थानीय लोगों ने किया रोष प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

चुराह – अनिल कुमार

आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैला मैं स्टाफ की कमी को लेकर स्थानीय लोगों ने सरकार के प्रति जमकर रोष निकाला ।

आपको बता दें कि लोग काफी लंबे समय से स्कूल में अध्यापकों की तैनाती की मांग कर रहे हैं लेकिन स्कूल में कई विषयों के अध्यापक नहीं है। जिसके कारण छात्रों को पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण जिला प्रशासन से भी आग्रह कर चुके हैं कि जल्द से जल्द स्कूल में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए। परंतु अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि 5 साल स्कूल को अपग्रेड किए हुए हो चुके हैं लेकिन स्कूल में अभी तक स्टाफ पूरा नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर स्कूल अपग्रेड किया गया है तो स्टाफ भेजना भी सरकार का कर्तव्य है लेकिन अध्यापकों की कमी बच्चों की परेशानी का सबब बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें आज तक आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है। स्कूल नजदीक होते हुए भी स्टाफ की कमी के कारण बच्चों को अन्य विद्यालयों में जाकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है जोकि शर्म का विषय है।

स्थानीय लोगों ने सरकार प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द स्कूल में स्टाफ की कमी को पूरा ना किया गया रोष प्रदर्शन और भी उग्र हो जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...