बाइक पर आइटीआइ जा रहे 21 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसे में आइटीआइ प्रशिक्षु की मौत हो गई। घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाले भदरेट गांव के पास यह हादसा पेश आया। पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भराड़ी के तहत आने वाले गांव भदरेट के पास हुए हादसे में  21 वर्षीय युवक दिनेश कुमार पुत्र मनोहर लाल की मौत हो गई। युवक हम्बोट गांव का स्थायी निवासी था। युवक बाड़ा दा घाट से घुमारवीं जा रहा था। युवक सन्तोषी आईटीआई में पढ़ाई कर रहा था। वह अपने ननिहाल बाड़ा दा घाट में रहता था।

बुधवार सुबह के समय युवक आइटीआइ घुमारवीं जा रहा था तथा जाहू से घुमारवीं की तरफ आ रही निजी बस को देख युवक ने अकस्मात ब्रेक लगाई तो बाइक अनियंत्रित होकर करीब 25 फुट आगे जाकर बस से टकरा गई।

स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की। उन्‍होंने बताया मृतक का पोस्टमार्टम घुमारवीं अस्पताल में करवाया जा रहा है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...