देश में टोमेटो फ्लू का दहशत, जानें क्या है ये नई बीमारी और इससे कैसे बचें?

--Advertisement--

Image

दिल्ली- नवीन गुलेरिया

कोरोना वायरस की महामारी अब भी जिवंत है।  वही इसी बीच अब एक नया वायरस देश म घर करने आ रहा है। इस नई बीमारी को लेकर दहशत फैल गई है. फूड पॉइजनिंग की हालिया घटनाओं के बीच केरल के कई हिस्सों में एक नए वायरस का पता चला है, जिसका नाम टोमैटो फ्लू है.

इसके बाद उस सभी लोगों के टेस्ट कराए जा रहे हैं, जिन्हें बुखार की शिकायत है. दुर्लभ बीमारी ने राज्य में अब तक पांच साल से कम उम्र के 80 से ज्यादा बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया है और आने वाले समय में यह संख्या बढ़ भी सकती है.

टोमैटो फ्लू एक अज्ञात बुखार है, जो केरल में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में पाया गया है. फ्लू से संक्रमित बच्चे के शरीर पर चकत्ते और छाले हो जाते हैं, जो आम तौर पर लाल रंग के होते हैं. इसलिए इसे ‘टोमैटो फ्लू’ या ‘टोमैटो फीवर’ कहा जाता है.

यह बीमारी केवल केरल के कुछ हिस्सों में पाई गई है और स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर संक्रमण रोकने के उपाय नहीं निकाले गए तो वायरस और फैल सकता है.

टोमैटो फ्लू के मुख्य लक्षणों में शरीर पर लाल रंग के चकत्ते, छाले, त्वचा में जलन और डिहाइड्रेशन शामिल हैं. इसके अलावा संक्रमित बच्चों में तेज बुखार, शरीर में दर्द, जोड़ों में सूजन, थकान, पेट में ऐंठन, जी मिचलाना, उल्टी, दस्त, खांसी, छींक और नाक बहने के अलावा हाथों का रंग बदलने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं.

यदि बच्चे में टोमैटो फ्लू का कोई लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि संक्रमित बच्चा चकत्ते और छाले को ना खरोचे. इसके साथ ही साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखें. इसके साथ ही डॉक्टर समय-समय पर लिक्विड लेते रहने और उचित आराम करने की सलाह देते हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...