चंगर क्षेत्र की डडोली पंचायत के हार गाँव की जनता में पानी को लेकर हाहाकार

--Advertisement--

Image

लंज – निजी संवाददाता:

लंज में चंगर क्षेत्र की डडोली के हार गाँव की जनता ने स्थानीय युवा कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया के समक्ष रखी पानी को लेकर मांग।

स्थानीय महिलाओं और बजुर्गों का कहना था कि आज डेढ़ दो साल हो गए नई पाइपों को डाले हुए लेकिन बिभाग द्वारा आज दिन तक हार गाँव मे पानी नही पंहुचा पाया ओर जनता के लिए परेशानी बनी हुई है।

एक तरफ सरकार जनता को बेबकुफ़ बनाने में लगी है कि पानी के बिल माफ करेंगे दूसरी तरफ पानी ही नलों से गायब है तो सरकार किस बिल की बात कर रही है।

चमन लाल का कहना है कि स्थानीय विधायिका एव जल शक्ति बिभाग के उच्च अधिकारियों से भी पानी की मांग उठाई लेकिन कोई असर नही हुआ।

उन्होंने कहा कि हमें आज आस है कि पठानिया के समक्ष अपनी समस्या रखेंगे तो जरूर कुछ न कुछ होगा। जो नेता जनता के दुःख सुख में काम आएगा आगे आने बाले चुनावो में हम उसका समर्थन करेंगे।

कांग्रेस युवा नेता केवल सिंह पठानिया ने स्थानीय जनता की मांग को ध्यान पूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि आपकी पानी की समस्या को सुचारू रूप से बहाल करवाया जाएगा। जिससे जनता सुखी रहे। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखना ही उनका लक्ष्य है।

क्या बोले सहायक अभियंता

इस बारे में सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग मनेई शरती शर्मा से बात हुई उन्होंने बताया कि मामला ध्यान में आया है। जल्द ही कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...