कार को बचाते पेड़ से टकराया ट्रक, बाल-बाल बचे सवार

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर में रविवार सुबह सवा छह बजे ओवरटेक करती हुई कार को बचाते हुए ईंटों से भरा ट्रक पेड़ से जा टकराया। कार ट्रक के अगले टायर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक और दोनों कार सवार बाल-बाल बच गए।

ट्रक इतनी तेज गति से टकराया कि पेड़ जड़ से उखड़ गया। ट्रक चालक विक्रम सिंह पुत्र रमेल सिंह निवासी भाली, तहसील जवाली ने बताया कि ईंटें लेकर पठानकोट से पालमपुर जा रहा था।

सुबह सवा छह बजे शाहपुर में एक कार ओवरटेक कर रही थी। सामने से एक गाड़ी आ रही थी। कार को बचाते हुए ट्रक पेड़ से जा टकराया।

मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल सुशील कुमार ने बताया कि विजय कुमार (27) पुत्र करनैल सिंह और सौरव (18) पुत्र अवतार सिंह दोनों निवासी फतेहपुर और ट्रक चालक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दोनों में समझौता हो गया इसलिए मामला दर्ज नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

BREAKING NEWS: हिमाचल के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया...

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...