अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव में चंबा का प्रतिनिधित्व करेंगे जगजीत आज़ाद

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और साहित्य अकादमी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव में चंबा जिले से सुप्रसिद्ध साहित्यकार जगजीत आज़ाद जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उत्सव जून महीने में शिमला में आयोजित होगा।

तीन दिवसीय इस साहित्य उत्सव में देश विदेश के साहित्यकार भाग लेंगे। वर्तमान में जगजीत आज़ाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगाली में बतौर प्रधानाचार्य अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

कविता, ग़ज़ल, लेख, कहानी और शोधपरक लेख विधा में जगजीत आज़ाद काफ़ी साहित्य की रचना कर चुके हैं। वहीं कई पुस्तकों का संपादन भी किया है।

अगले कुछ दिनों में उनका कविता संग्रह “अभी रास्ते में हूं” आ रहा है।

निखिल शिखर सम्मान, मन की आवाज़ सम्मान, सरस फ़िल्म सम्मान और भी कई पुरस्कार साहित्य के लिए उनको मिल चुके हैं।  शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

जगजीत आज़ाद ने इस का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। इतने बड़े आयोजन में शामिल होने बारे कहा कि यह बहुत बड़ा मंच है जहां देश विदेश के साहित्यकारों के साथ मंच साझा करने का अवसर मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...