ट्राले ने ट्रक को मारी टक्कर; चालक मौके से फरार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

सदर थाना के तहत सदर थाना मेन गेट के सामने सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर ट्रक चालक अपने गंतव्य की ओर जा रहा था।

इस दौरान स्वारघाट की ओर से एक बड़ा ट्राला आया और स्वारघाट की ओर जा रहे ट्रक को टक्कर मार दी। इससे ट्रक को भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्राला चालक ट्रक को टक्कर मारकर देखते ही देखते मौके से फरार हो गया।

उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही फरार ट्राला चालक को पकड़ लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...