बहुतकनीकी कॉलेज की छात्रा का क्वार्टर में पंखे से लटका मिला शव, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब चार किलोमीटर दूर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग की एक छात्रा ने अपने क्वार्टर के पंखे में फंदा लगाकर जान दी। छात्रा मंडी जिले के थुनाग की रहने वाली बताई जा रही है।

परिवार के सदस्यों का इंतजार करने के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा है। इस दौरान छात्रा को पंखे में लटका पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहुतकनीकी कॉलेज सेउबाग में पढ़ाई कर रही छात्रा ने वीरवार को फंदा लगाकर जान दी।

छात्रा के क्वार्टर का दरवाजा देर तक नहीं खुला। इस पर मकान मालिक ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने छात्रा के परिवार को सूचना देकर उनके सेउबाग पहुंचने का इंतजार किया। उनकी उपस्थिति में पुलिस ने दरवाजा को तोड़ कर अंदर गई और छात्रा को पंखे से लटका पाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और छानबीन कर रही है।

बहुतकनीकी कॉलेज सेउबाग के प्रधानाचार्य डीआर शर्मा ने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा इलेक्ट्रिकल द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पढ़ाई में भी काफी अच्छी थी। थोड़ी बीमार रहती थी और मंगलवार को अस्पताल में उपचार भी लिया था।

उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा मंडी जिला के थुनाग क्षेत्र की रहने वाली है, जो राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज सेउबाग में शिक्षा ग्रहण कर रही थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...