कोटला बैल्ट की पंद्रह पंचायतों को वोट लेकर भुलाना भाजपा को आगामी चुनावों में पड़ सकता है भारी- साधू राम राणा

--Advertisement--

Image

दुराना – राजेश

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने कोटला बैल्ट की पंद्रह पंचायतों को सिर्फ वोटों के रूप में इस्तेमाल करना और विकास कार्यों की अनदेखी करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कोटला बैल्ट भाजपा का वोटों के हिसाब से ज्वाली विधानसभा का बहुत बड़ा गढ़ माना जाता रहा है।

इसी तर्ज पर पिछले विधानसभा चुनावों में भी कोटला बैल्ट से भाजपा को बारी बढ़त हासिल हुई थी। अनेकों बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर कभी भाजपा राज में कोटला बैल्ट में विकास कार्यों को तरजीह न देना कोटला बैल्ट की पंद्रह पंचायतों के बाशिंदे अपने आप को ठगा हुआ महसूस करने लगे हैं।

कोटला बैल्ट में सड़कें हस्पताल स्कूल तहसील बिजली पानी का विकास कांग्रेस सरकारों के समय में होना किसी से छुपा हुआ नहीं है जबकि पांचवीं मर्तवा हिमाचल में भाजपा की सरकार बनी है ।

लेकिन कोटला बैल्ट की कुछ विशेष मांगे जैसे पुलिस चौकी कोटला को पुलिस थाना का दर्जा देना सब तहसील के भवन का निर्माण कोटला पीएससी को सीएससी का दर्जा कोटला बैल्ट में कन्या कालेज खोलना कुठहेड़ गार्ड परीक्षण केंद्र को पुनः चालू करना जैसी प्रमुख मांगें अभी भी कोटला बैल्ट के विकास को लेकर अपेक्षित हैं ।

अतः कोटला बैल्ट की समस्त पंचायतों के बुद्धिजीवियों समाजसेवीयों एवं राजनीतिज्ञों से आवाहन किया जाता है कि अपने आप को वोटों के राजनीति बंधन से दूर रखकर कोटला बैल्ट के जनहित मुद्दों को माननीय मुख्यमंत्री के समकक्ष उठाकर कोटला बैल्ट के विकास में अपना योगदान दें ताकि कोटला बैल्ट विकास कार्यों में पिछड़ने की बजाए आगे बढ़ सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...