गहरी खाई में गिरी गाड़ी, एक ही गांव के चार लोगों की मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में एक सड़क हादसे में एक ही गांव के चार लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात  रोहड़ू क्षेत्र के गांव छुपाडी के साथ एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान देविंदर देवेंद्र अत्री(48) पुत्र नोखराम, त्रिलोक राक्टा(35) पुत्र स्वगीय कलम सिंह, आशीष(28) पुत्र स्वर्गीय हुमा नंद और कुलदीप (35)पुत्र स्वर्गीय अर्ग सिंह  गांव भोलाड़ जुब्बल के रूप में हुई है।

मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसे के दौरान सभी गांव समोली में शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

उधर, लाहौल-स्पीति जिले में थोलंग के पास तोजिंग नाला में एक इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है। पुलिस कंट्रोल रूम सूचना मिलते ही टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...