हिमाचल जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और जल रक्षकों की छुट्टियों पर सरकार ने पांच महीने तक रोक लगा दी है। गर्मियों के मौसम में पेयजल किल्लत न हो, इसके लिए यह फैसला लिया गया है।

विशेष परिस्थिति में ही इन्हें अवकाश मिलेगा। इसकी सूचना संबंधित अधिकारी और जल रक्षक को पहले उच्च अधिकारियों को देनी होगी।

अवकाश मई से सितंबर तक नहीं मिलेगा। सरकार के निर्देश के बाद जलशक्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में उतर आए हैं।

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही प्रदेश में कई जगह पेयजल स्रोत सूख गए हैं। इससे शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण कई किलोमीटर दूर बावड़ियों से पानी लाने आ रहे हैं। दुर्गम क्षेत्रों में ट्रैक्टरों से पानी पहुंचाया जा रहा है।

जल शक्ति मंत्री के बोल 

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि विभाग के अधिकारियों से लेकर जल रक्षकों की छुट्टियों पर बरसात तक रोक लगा दी है। इन्हें आपात स्थिति में ही अवकाश मिलेगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड पर जाने के निर्देश दिए हैं। जिन क्षेत्रों में पानी की किल्लत है, अधिकारियों से वहां समस्या दूर करने को कहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वादों की बौछार पर पूर्व समिति सदस्य सुभाष राणा ने लोगों से की खास अपील

शाहपुर - नितिश पठानियां पंचायत चुनावों की आहट के साथ...

फुटबॉल में चमका शाहपुर का सितारा, तरनदीप जिला टीम में शामिल

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर स्थित Our Own English School...

अस्पतालों की खराब लिफ्टों को लेकर सरकार को फटकार, 30 जून तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी अस्पतालों में खराब...

एक माह से नहीं मिली गैस, लोगों में भारी रोष, प्रशासन से समाधान की मांग

चम्बा - भूषण गुरुंग बकलोह कालूगंज और ककीरा के आसपास...