संन्यासी पर हमला कर की दस हजार की लूट, मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जिले के तलाई पुलिस थाना क्षेत्र में एक कुटिया में सन्यास लेकर रह रहहे व्यक्ति पर हमला कर कर दस हमला कर दस हजार रुपये की लूट का मामला सामने आया है। लूट का आरोपी भी संन्यासी के साथ कुटिया में ही ठहरा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर पंचायत तलाई के वार्ड सात में शाहतलाई-दियोटसिद्ध सड़क किनारे बनी बाल गिरी कुटिया के संन्यासी केवल कृष्ण ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दी है। बालकृष्ण ने बताया कि वह चंडीगढ़ के रहने वाले हैं और अरसे से कुटिया में ही रह रहे हैं।

रात करीब 11 बजे देवराज नाम का व्यक्ति कुटिया में आया और रात में ठहरने की अनुमति मांगने लगा। उन्होंने बताया कि वह पहले भी कुटिया में आता रहता था। परिचय होने के कारण उन्होंने उसे ठहरने की अनुमति दे दी। उन्होंने आरोपी लगाया कि देर रात को नींद आते ही देवराज ने उन पर हमला कर दिया।

आरोपी ने हाथ से मुक्के मारकर उनके सिर पर जोरदार प्रहार किए, जिससे वह बेहोश हो गए। सुबह जब होश आया तो आरोपी कुटिया में नहीं था और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। सामान की जांच की तो उनके बैग में रखी 10,000 हजार रुपये की नकदी गायब थी।

डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...