56 साल का पड़ोसी बना हैवान, नाबालिग लड़की के साथ कर डाली ये हैवानियत

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहां एक 56 साल के अधेड़ ने 16 साल की नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उसे गर्भवती कर दिया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब 5 महीने बाद लड़की के पेट में दर्द शुरू हुआ तथा लड़की की माता ने उसे चैकअप कराने सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार लड़की की मां जब अपनी बेटी को अस्पताल लाई तो चिकित्सकों ने लड़की को गर्भवती बताया। चिकित्सकों ने जब नाबालिग लड़की को गर्भवती पाया तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की की मां के सामने नाबालिग लड़की के बयान दर्ज करते हुए मामला दर्ज किया।

पुलिस को दिए बयान में नाबालिगा ने बताया कि बीते 3 दिसम्बर, 2021 को उसके पड़ोसी सुभाष चंद (56) ने उसके साथ तब दुष्कर्म किया जब वह स्कूल जा रही थी।

नाबालिग लड़की ने कहा कि कुछ दिनों बाद जब वह स्कूल से घर लौट रही थी तो उसने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने 11 दिसम्बर को इस नाबालिग लड़की के साथ फिर दुष्कर्म किया तथा घर-परिवार में किसी को भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

लड़की ने डर के मारे घर में यह बात किसी को नहीं बताई परंतु 5 माह बाद जब लड़की के पेट में दर्द हुआ तो डाॅक्टरों ने उसे 5 माह की गर्भवती बताया।

डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 376, 506 आईपीसी और 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...