पांच हजार बढ़ेगी होमगार्ड जवानों की मासिक पगार , पुलिस कांस्टेबल के बराबर होगा वेतन

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश में करीब छह हजार होमगार्डों का मासिक मानदेय पांच हजार रुपये तक बढ़ेगा। सरकार के वित्त विभाग ने इस संबंध में राज्य गृह रक्षा विभाग को चिट्ठी भेजी है। इसमें एक विस्तृत प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए हैं।

छठे वेतन आयोग के लागू होने के बाद प्रदेश में पुलिस कांस्टेबलों का वेतन भी बढ़ा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि होमगार्डों को भी पुलिस कांस्टेबलों के बराबर मासिक वेतन या मानदेय देने के आदेश लागू होंगे।

राज्य में वर्तमान में गृहरक्षकों के छह हजार पद भरे गए हैं। इनमें करीब 5,500 होमगार्ड पुलिस महकमे समेत विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं।

नवनियुक्त पुलिस कांस्टेबलों के वेतन के साथ मिलान कर इन्हें 675 रुपये दिहाड़ी दी जा रही है। इसे भी वर्ष 2017 मे सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बढ़ाया गया था।

हालांकि, गृहरक्षक कई बार पुलिस कांस्टेबलों के बराबर वेतन और अन्य वित्तीय लाभ नहीं देने का मुद्दा उठाते रहे हैं।

अब 25 हजार तक मिलेगा वेतन 

मौजूदा प्रस्ताव के अनुसार उनका मासिक मानदेय बढ़कर अब 25 हजार रुपये के आसपास हो सकता है।

सरकार के गृह विभाग ने एक पत्र भेजकर मानदेय बढ़ाने का आग्रह किया, मगर वित्त विभाग ने इसकी पूरी फाइल मांग ली है।

वित्त विभाग ने गृहरक्षकों की कुल संख्या मांगी है। विवरण मांगा है कि इनमें किस जिले में कितने होमगार्ड नियुक्त किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...