तेज रफ्तार टिप्पर और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर , तीन युवकों की मौत

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

शिमला के रामपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पातल के शव गृह में रखवा दिया है।

ट्रक चालक की पहचान देवी राम पुत्र कुमत निवासी रामविला के तौर पर हुई।थाना रामपुर के अंतर्गत सफ़ेद ढांक में टिप्पर और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन मोटरसाइकिल सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने रामपुर थाना में सूचना दी कि वह अपने काम से रामपुर की ओर जा रहा था, तो मध्यरात्रि के बाद सफ़ेद ढांक के पास एक टिप्पर मोटरसाइकिल को टक्कर हो गई, जिसमें तीनों मोटरसाइकिल सवारों की मौके पर ही मौत हो गई है।

मृतकों में एक व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय जिया खान निवासी चौरा तहसील निचार जिला किन्नौर के रूप में हुई है। चालक मौके से ही फरार हो गया है, जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के खिलाफ परिजनों की नारेबाजी

रामपुर के निकट सफेद ढांक में गत मध्य रात्री हुई टिप्पर और मोटरसाइकिल की टक्कर से हुए दुर्घटना में मारे गए मृतकों के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर रोष जताया है और शव लेने से इनकार कर दिया।

महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर में रविवार को रामपुर पुलिस की करवाई से संतुष्ट न होने पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथ ही परिजनों ने टिप्पर ड्राइवर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की भी मांग उठाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...