तेज रफ्तार कार चालक ने रेहड़ी फड़ी वाले को मारी टक्कर, युवक घायल

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार

सिरमौर के उपमण्डल पांवटा साहिब में एक तेज रफ्तार कार चालक ने फल सब्जी बेचने वाले रेहड़ी फड़ी वाले को जोरदार टक्कर मारी है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पावंटा साहिब के कुन्जा मन्त्रलियो में तेज रफ्तार कार ने एक फल व सब्जी की रेहड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे रेहड़ी का एक लकड़ी का हिस्सा टूटकर युवक की कमर में जा लगा साथ ही उसकी पीठ व टांगों में गुम चोट लगी है , टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके पर फरार हो गया।

टक्कर मारकर फरार हो गया वाहन चालक 

वहीं, मारकर भागने के बाद कार चालक फरार हो गया जिसके बाद पुर वाला थाना में मामला दर्ज किया और खोजबीन जारी की खोजबीन के उपरांत पुलिस टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है तथा आगामी कार्यवाही की जा रही है।

मामले में आरोपी की पहचान असलम के तौर पर हुई है। जिसकी गाड़ी का नंबर एचपी17 एफ -7718 है। दुर्घटना का कारण लापरवाही से गाड़ी चलाना और गलत जगह पर पार्किंग बताया जा रहा है,मामले की पुष्टि डीएसपी वीर बहादुर ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...