चुनौती : जयराम ठाकुर ने नकल मारने का किया प्रयास , पर नकल को भी अकल चाहिए : केजरीवाल

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी मैदान में चुनावी हुंकार भरी।

केजरीवाल ने जनसभा में कहा कि जयराम ठाकुर सुन लो हिमाचल में सरकारी स्कूलों की हालत खराब हैं। मैं दिल्ली में हिमाचल को आमंत्रित करता हूं, जयराम ठाकुर को भी निजी न्योता दे रहा हूं। हमारे सरकारी स्कूल देखो कितने शानदार बना दिए। पहले दिल्ली में भी सरकारी स्कूलों की हालत खराब थी।

पांच साल में सरकारी स्कूल शानदार बना दिए। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 99.97 प्रतिशत नतीजे आए हैं। भाजपा शासित राज्यों के स्कूलों के नतीजे 50 प्रतिशत, 40 प्रतिशत, 60 प्रतिशत आए हैं।

दिल्ली में चार लाख बच्चों ने इस साल अपने नाम कटाए और सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया। सात साल से दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस नहीं बढ़ने दी।

सरकारी अस्पताल शानदार बना दिए। दिल्ली के 2 करोड़ लोगों को फ्री इलाज दे रहे हैं। चाहे 50 लाख खर्च हो, दिल्ली सरकार देती है। केवल आम आदमी पार्टी ही यह कर सकती है।

दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। 1076 पर कॉल करो। जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन सब घर पर ही मिलेगी। अयोध्या पूरी ट्रेन जा रही है दिल्ली के लोगों को तीर्थ यात्रा पर लेकर।

पंजाब में भी भगवंत मान भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। जयराम ठाकुर ने साढ़े चार साल में एक भी नौकरी नहीं दी। पांच साल में दिल्ली में 12 लाख नौकरियां दी। अगले 5 साल में 20 लाख नौकरियां दूंगा।

जयराम ने मेरे आने से पहले ऐलान किया कि 125 यूनिट बिजली फ्री करेंगे। मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा में भी करो। पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का फोन आया खबरदार दोबारा ऐसी घोषणा की। जयराम ठाकुर ने केजरीवाल के पेपर में से नकल मारी।

नकल करने के लिए भी अकल चाहिए। ये अपनी अकल का इस्तेमाल नहीं करते। हिमाचल में लोग सीधे सादे, नेता खराब हैं। हिमाचल में एक मौका पांच साल का दे दो, काम नहीं किया तो अगली बार वोट मांगने नहीं आऊंगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...