पेयजल टैंकों में भारी गंदगी, नल से निकला सांप; ग्रामीणों में रोष

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मैहरी काथला पंचायत के कुलवाड़ी गांव में पेयजल योजना की गंभीर लापरवाही उस समय सामने आई जब बीते कल गांव के एक घर में पानी के नल से मृत सांप निकलने की घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और भारी रोष पैदा कर दिया।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में पेयजल की शुद्धता और लोगों के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता व्याप्त है। सुबह लगभग 6 बजे गांव के मदन शर्मा ने पूर्व उपप्रधान लोकेश ठाकुर के साथ पेयजल योजना कुलवाड़ी के दो टैंकों एवं पर्कुलेशन बैल टैंक का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों पेयजल टैंकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया, लेकिन जब पर्कुलेशन बैल टैंक की जांच की गई तो वहां की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई। टैंक के भीतर एक मृत पक्षी, एक जीवित जीव तथा गंदे कपड़े मिले, जिससे साफ जाहिर होता है कि पेयजल स्रोत की सफाई और सुरक्षा को लेकर भारी लापरवाही बरती जा रही है।

मृत पक्षी की वीडियो गांव के व्हाट्सएप समूह में साझा

मदन शर्मा द्वारा मृत पक्षी की वीडियो गांव के व्हाट्सएप समूह में साझा किए जाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विभाग के प्रति कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि जिस पानी को लोग पीने और घरेलू उपयोग में ला रहे हैं, यदि उसकी यही स्थिति रही तो गांव में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो सकता है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा समय-समय पर टैंकों की सफाई और निगरानी नहीं की जा रही, जिसके कारण लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जेई भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों ने टैंक की उचित सुरक्षा व्यवस्था, नियमित सफाई, ढक्कनों की मरम्मत तथा पेयजल की गुणवत्ता जांच की मांग उठाई। विभागीय अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि टैंक से संबंधित सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द दूर किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा सामने न आएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में हड़ताल पर गए 40 सफाई कर्मचारियों की सेवाएं खत्म, सीटू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब...

भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद को आगे आए बच्चे, पानी रखने का लिया संकल्प

हिमखबर डेस्क भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद...

हिमाचल के इस जिले में तीन दिन ‘ड्राई डे’ घोषित, DC ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई,...

मेडिकल ऑफिसर भर्ती के पर्सलैनिटी टैस्ट 1 जून से, HPPSC ने जारी किए 299 उम्मीदवारों के कॉल लैटर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य एवं...