दहशत : ऊना में स्कूल के समीप कुएं से टिफिन बम बरामद , ब्लास्ट मामले में दो युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के पंजाब से सटे जिला ऊना में कुएं से बम बरामद हुआ है।

ऊना के सिंघा गांव में प्राइमरी स्कूल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर एक कुएं से डिफ्यूज टिफिन बम बरामद किया है। पंजाब पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने देर रात सिंघा गांव में दबिश दी थी।

दरअसल होशियारपुर पुलिस ने पंजाब में हुए दो अलग अलग बम ब्लास्ट मामलों में कुलदीप कुमार उर्फ सन्नी निवासी नीमा वाला चौक गली नंबर एक हाउस नंबर 14182 लुधियाना व अमन दीप निवासी सिंघा तहसील हरोली जिला ऊना को मणिकर्ण में एक कार में, लुधियाना में व एक सीए आफिस नवांशहर में ब्लास्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने जब इन दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर गांव सिंघा के प्राइमरी स्कूल के पास एक कुएं से टिफिन बम बरामद किया है जो कि फिलहाल डिफ्यूज अवस्था में है।

मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस और हिमाचल पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की है। कुएं में पुलिस की ओर से तलाशी अभियान जारी है।

बम के अलावा अन्य कोई हथियार तो नहीं है। इस विषय पर फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है और मामले की जांच चल रही है।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया फिलहाल अभी जांच हो रही है जांच के बाद ही इस विषय पर जानकारी साझा की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेयजल टैंकों में भारी गंदगी, नल से निकला सांप; ग्रामीणों में रोष

हिमखबर डेस्क मैहरी काथला पंचायत के कुलवाड़ी गांव में पेयजल...

शिमला में हड़ताल पर गए 40 सफाई कर्मचारियों की सेवाएं खत्म, सीटू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब...

भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद को आगे आए बच्चे, पानी रखने का लिया संकल्प

हिमखबर डेस्क भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद...

हिमाचल के इस जिले में तीन दिन ‘ड्राई डे’ घोषित, DC ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई,...