आखिरकार दहक उठी भरमौर कांग्रेस के भीतर सुलग रही गुटबाजी की चिंगारी

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

विधानसभा क्षेत्र भरमौर में कांग्रेस के भीतर सुलग रही गुटबाजी की चिंगारी आखिरकार दहक गई। कांग्रेस के पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा पूर्व वन मंत्री पर लगाए आरोपों पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव चंद्रमणी कुलेठी ने होली में शनिवार को एक पत्रकार वार्ता कर पलटवार किया।

पत्रकारवार्ता के दौरान ग्राम पंचायत लामू के प्रधान लाल चंद, होली के देवी सिंह , उपप्रधान लेखराज और इंटक नेता जगरनू राम भी मौजूद रहे। श्री चंद्रमणी ने कहा कि पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पूर्व वन मंत्री पर एंटी क्रप्शन के छापे मरवाने का जो आरोप लगाया है, उसका वह सबके सामने सबूत रखें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष को पंचायत चुनावों में अपनी पंचायत में हार का सामना करना पड़ा और अब वह किस मुंह आरोप लगा रहे हैं, जबकि उनकी पंचायत के लोगों ने ही उन्हें दरकिनार कर दिया।

उन्होंने कहा कि पूर्व वन मंत्री के प्रयासों की बदौतल ही होली उतराला सड़क निर्माण को फारेस्ट क्लेयरेंस मिल पाई है, वहीं पंचायत राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा भरमौर विस क्षेत्र से कांग्रेस टिकट की दावेदारी को लेकर चुनौती दी है कि वह पहले पांच हजार लोगों को साथ लेकर एक रोड शो तो करके बताएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...