अंधेरे को याद कर लो, उजाले का मजा आ जाएगा, अपने गृह जिला में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

अंधेरे को याद कर लो, तो उजाले का मजा आएगा….। समय देखा है और जीवन में कड़ा संघर्ष भी किया। कोशिश की और विकास के नए आयाम देखे।

आज मैं जहां हूं उसकी शुरुआत यहीं से हुई थी, एक कार्यकर्ता से। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को बिलासपुर की निचली भटेड़ में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।

इससे पहले जेपी नड्डा ने देलग में बूथ अध्यक्ष के घर पर नेम प्लेट लगाई। इससे पहले सोमवार को जब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सदर क्षेत्र की निचली भटेड के गांव बगड़ में पहुंचे, तो ग्रामीण महिलाओं ने कुछ अलग अंदाज में उनका वेलकम किया।

स्थानीय लोगों ने जहां फूल मालाएं पहनाकर जेपी नड्डा को पलकों पर बिठाया, वहीं ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग और सदर विधायक सुभाष ठाकुर की उपस्थिति में स्थानीय लोगों ने जेपी नड्डा को हिमाचली टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर नड्डा ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...