अमृत 2.0 योजना के तहत संवरेगी डल झील, रुकेगा रिसाव

--Advertisement--

Image

हिमखबर, धर्मशाला – राजीव जस्वाल

अब अमृत 2.0 योजना छोटे मणिमहेश यानी डल झील मैक्लोडगंज का वैभव लौटाएगी। जल शक्ति विभाग ने बाकायदा योजना के तहत 22 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए भेज दिया है। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद डल झील का वैभव लौटाने की दिशा में संबंधित विभाग काम शुरू करेगा।

डल झील के सुंदरीकरण से पहले लीकेज रोकने के लिए अध्ययन करवाया जाएगा किस कारण और कहां से लीकेज हो रही है। इसके बाद मास्टर प्लान के तहत इस दिशा में कार्य किया जाएगा। हालांकि इससे पूर्व कई एजेंसियां रिसाव रोकने में पानी-पानी हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक लीकेज नहीं रुकी है।

इस कारण डल झील का वैभव अभी तक नहीं लौट पाया है। वर्ष 2007-08 में डल झील में लीकेज की समस्या उत्पन्न हुई थी। इसके बाद कई बड़ी एजेंसियों ने रिसाव रोकने के साथ-साथ सुंदरीकरण के लिए कार्य भी किया, लेकिन समस्या अब भी जस की तस बरकरार है।

अब जल शक्ति विभाग के कमान संभालने के बाद पुन: उम्मीद जगी है कि इस धार्मिक आस्था के केंद्र का वैभव लौटेगा।मैक्लोडगंज स्थित डल झील लोगों की आस्था का केंद्र है। झील में मणिमहेश की तर्ज पर राधाष्टमी के दिन पवित्र स्नान होता है, जो लोग मणिमहेश नहीं जा पाते वह यही पवित्र स्नान का फल प्राप्त करते हैं। साथ दुर्वेश्वर महादेव मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

क्‍या कहते हैं अधिकारी व स्‍थानीय लोग

  • प्रयास सराहनीय है, लेकिन रिसाव कहां से हो रहा है और उसे किस प्रकार बंद किया जा सकता है इस पर काम होना चाहिए। झील आस्था का केंद्र है और इस पर काम होना जरूरी है। -मनोज ठाकुर, अध्यक्ष गद्दी उत्थान महासभा।
  • कदम सराहनीय है। इस आस्था के केंद्र के लिए बड़े प्रयास की जरूरत थी। जल शक्ति विभाग की ओर से कदम उठाना स्वागत योग्य कदम है। अशोक कुमार।
  • अमृत 2.0 योजना के तहत जल शक्ति विभाग ने डल झील को संवारने के लिए 22 करोड़ रुपये की प्रपोजल बनाकर केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए भेज दी है। मंजूरी मिलते ही इस दिशा में कार्य शुरू होगा। इसके लिए बकायदा मास्टर प्लान के तहत कार्य किया जाएगा और लीकेज कहां से और क्यों हो रही है इसके लिए भी अध्ययन करवाया जाएगा। -सरवन ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति मंडल धर्मशाला
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...