नागालैंड चैकपोस्ट पर लटका मिला CRPF में तैनात हिमाचली जवान का शव, जांच करवाने की मांग

--Advertisement--

Image

हिमखबर हमीरपुर- अनिल कपलेश

जिला हमीरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मती टीहरा के गांव सियूनी के रहने वाले जवान की नागालैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जवान का शव चैकपोस्ट पर लटका हुआ मिला है। वहीं परिजनों ने हत्या का शक जाहिर करते हुए सरकार से इसकी जांच करवाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार सीआरपीएफ असम में तैनात था। शव चेकपोस्ट पर लटका हुआ मिला है। दो दिन पहले ही अश्विनी की उसके भाई कुशल के साथ फोन पर बात हुई थी।

इसमें उसने प्रताड़ित करने की बात भी कही थी। उसने भाई से कहा था कि घरवालों को यह सब बातें न बताएं, ताकि उन्हें चिंता न हो वह खुद चिंता में है।

ड्यूटी पर उसके साथ कुछ दिन पहले हुई कहासुनी के बाद उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने भारत सरकार से इस मामले की जांच की मांग की है, ताकि जवान अश्विनी कुमार कौंडल की मौत के सही कारणों का पता चल सके।

परिजनों ने कहा कि सरकार जवान अश्विनी कुमार कौंडल की मौत का जाँच करने का जिम्मा अधिकारी को दें ताकि इस संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पर्दा उठ सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...