गुजरात में दम दिखाएंगे हिमाचल के ये 8 खिलाड़ी, भारतीय कबड्डी टीम कैंप के लिए हुआ चयन

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

कबड्डी का खेल काफी लोगों को पसंद होता है। लोक इसमें हिस्से लेने के लिए दूर- दूर शहरों तक भी जाते हैं। कई स्कूलों में कबड्डी के खेल के बारे पूरी तरीके से बच्चों को तैयार किया जाता है।

इसी खेल की चर्चा को लेकर यह बात सामने आई है कि हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि इंडिया कैंप के लिए प्रदेश के आठ खिलाड़ियों को चुना गया है।

महिलाओं का कोचिंग कैंप स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया नेताजी सुभाष गांधीनगर गुजरात में होगा। भारतीय कबड्डी टीम के कोचिंग कैंप के लिए प्रदेश के आठ खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें 6 महिलाएं और 2 खिलाड़ी पुरुष वर्ग की टीम में शामिल हैं।

इसी कैंप से एशियन गेम्स 2022 के लिए टीम इंडिया का चुनाव किया जाता है। दोनों टीमों के लिए अभ्यास 11 अप्रैल से 1 मई तक चलेगा। महिलाओं का गुजरात और पुरुष टीम के लिए नई दिल्ली में अभ्यास शिविर लगेगा।

हिमाचल के खिलाड़ी टॉप लिस्ट में हैं। महिला टीम में बिलासपुर से निधि शर्मा, कुल्लू से कविता, मंडी की भावना, सोलन से ज्योति, सिरमौर से पुष्पा और साक्षी का चयन किया गया है। पुरुष टीम में बलदेव सिंह और विशाल भारद्वाज का नाम शामिल किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...